सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा








ADVERTISEMENTS

आपतकाल में रेस्क्यू आपरेशन का संचालन कैसे किया जाता है, इस बात की जानकारी एसडीआरएफ सरियापानी की टीम ने ग्रामीणों को दी। साथ ही बचाव अभियान का भौतिक प्रशिक्षण भी दिया गया।



एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर बालम सिंह बजेली ने बताया कि गत दिवस सरिया पानी एसडीआरएफ अल्मोड़ा के टीम द्वारा ग्राम माट, भीटोली व फल सीमा के महिला—पुरूष व बच्चों को रोप रेस्क्यू व सीएसएसआर उपकरणों CSSR Tools की जानकारी व रिवर क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, रेपलिंग, क्लाइंबिंग का अभ्यास कराया गया। साथ ही चिकित्सीय जांच शिविर भी लगाया गया जिसमें लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर व पल्स रेट को चेक किया गया। इस प्रशिक्षण को लेकर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।
ADVERTISEMENTS

