सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राजकीय महाविद्यालय गरूड़ में विज्ञान संकाय की मान्यता की मिलने की उम्मीद प्रबल हो गई है। इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है। इस पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री धामी समेत विधायक पार्वती दास, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार प्रकट किया है।

भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी ने बताया कि गरुड़ क्षेत्र क़े जनप्रतिनिधि एवं छात्रसंघ पदाधिकारी गरुड़ महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की लंबे समय से मांग उठा रहे थे। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति देते हुए उसे घोषणा में शामिल किया है। जल्द ही इसका शासनादेश जारी हो जाएगा। महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा हेतु दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा प्राप्त होगी।
महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की घोषणा किये जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, प्रमुख किसन बोरा, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, दीपक खुल्बे, शारदा देवी, सुनील दोसाद, डीके जोशी, दिनेश सिंह बिष्ट, हरीश रावत, पूर्व प्रमुख हेमा बिष्ट, कुमाऊं संयोजक जगदीश आर्य, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, सभासद अंकित जोशी, प्रदीप गुरूरानी, मोनिका वर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख नंदन थापा, कनिष्ठ प्रमुख भगवती खुल्बे, मंडल महामंत्री रमेश जोशी समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, शिक्षा मंत्री धन सिह रावत, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया।


