HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: नगर निगम द्वारा बेदखल किए गए सत्येंद्र ने सिटी मजिस्ट्रेट...

हल्द्वानी न्यूज: नगर निगम द्वारा बेदखल किए गए सत्येंद्र ने सिटी मजिस्ट्रेट को दोबारा लिखा पत्र, बोले-हमारे सेहत की जिम्मेदारी प्रशासन और नगर निगम की, क्रमिक अनशन शुरू करेंगे

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा घर से बेदखल किए जाने से सड़क पर आए सत्येंद्र और उनकी पत्नी का धरना आज भी जारी रहा। आज धरने का दसवां दिन है। आज पीड़ित परिवार के धरने का दसवां दिन हैं। पीड़ित परिवार ने दोबारा अपने धरने की सूचना नगर मजिस्ट्रेट को पत्र के माध्यम से एक बार फिर से दी है। उनका कहना है कि पति पत्नी दोनों की ही तबीयत खराब है, पत्नी गर्भवती है, ऐसे में यदि उनके साथ कुछ अनिष्ट होता है तो इसकी तमाम जिम्मेदारी प्रशासन व नगर निगम की होगी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग को नहीं सुना गया तो वे अब क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। आज धरना स्थल पर पहुंचे उमेश सागर, हितेन आनंद, मंजू आर्य, रिजवान कुरैशी, भगवती देवी, विनोद सागर, दीपक आर्य व रिजवाना परवीन आदि ने पहुंच कर सत्येंद्र को अपना समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments