हल्द्वानी । कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने संजय सिंह बिष्ट को कांग्रेस कमेटी महानगर नई हल्द्वानी का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के साथ उम्मीद जताई गई है कि वे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशन में कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। संजय सिंह बिष्ट पूर्व में छात्र संघ उपाध्यक्ष (हल्द्वानी छात्र संघ),एन.एस.यू.आई. प्रदेश महामंत्री, यूवा कांग्रेस के कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष व युवा कांग्रेस में नैनीताल लोकसभा के उपाध्यक्ष पद में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर चुके है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




