HomeBreaking Newsनालागढ़ ब्रेकिंग: पन्जैहरा में संदिग्ध हालात में मिला यूपी के मजदूर का...

नालागढ़ ब्रेकिंग: पन्जैहरा में संदिग्ध हालात में मिला यूपी के मजदूर का शव

ADVERTISEMENTS

नालागढ। पंजेहरा में सन्दिग्ध परिस्थितियों में 43 बर्षीय प्रवासी मजदूर का शव मिला है।
मृतक की पहचान यूपी के गोरखपुर के पतिसा गांव निवासी गामा के रूप में हुई है। गामा कल दिन में अपने घर से निकला था। आज सुबह उसका शव सन्दिग्ध हालत में मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मृतक की जेब में शराब मिली है।
मौके पर पहुंचे जोघों चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह से जब हमने इस बारे में बात की उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है । उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि व्यक्ति शराब के नशे का आदी था और नशे की ओवरडोज के कारण ही इसकी मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि मौके से पुलिस को शराब की बोतल भी बरामद हुई है उन्होंने कहा कि गामा की मौत का असल कारण तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक गामा 2 दिन पहले ही यूपी से नालागढ़ आया था और यहां यह अपने रिश्तेदार के पास रह रहा था।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments