HomeUncategorizedब्रेकिंग न्यूज : 'कहानी घर-घर की' फेम एक्टर समीर शर्मा का शव...

ब्रेकिंग न्यूज : ‘कहानी घर-घर की’ फेम एक्टर समीर शर्मा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला

मुंबई। कोरोनाकाल बॉलीवुड और छोटे पर्दे के सितारों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। अब टीवी एक्टर समीर शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। समीर शर्मा ने बहुचर्चित ‘कहानी घर-घर की’ सीरियल में काम किया था। मलाड पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिल रही जानकारी के मुताबिक 44 वर्षीय समीर शर्मा का शव मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का अनुमान है कि शर्मा ने खुदकुशी 2-3 दिन पहले की होगी। क्योंकि जब पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची तो बॉडी सड़ने लगी थी। मलाड पुलिस के अनुसार, समीर ने इसी साल फरवरी में ये अपार्टमेंट किराए पर लिया था। बुधवार को रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था। समीर का शव किचन में पंखे से लटक रहा था। किसी प्रकार का सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। फिलहाल पूरे घर की तलाशी ली जा रही है। पुलिस इस केस में फाइनेंसियल एंगल को भी खंगाल रही है।

समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया था। वे कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं?, एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में शौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे।

समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी। वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे। समीर ने कई एड्स और मॉडलिंग असाइनमेंट में काम किया था। वे दिल्ली के रहने वाले थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बैंगलोर शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने वहां एड एजेंसी में काम किया था। फिर वे मुंबई में आ गए थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments