HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को किया...

Almora Breaking: शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को किया नमन, भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य की लंबी परंपरा, शहीद वीर सपूतों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता—रघुनाथ

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में छावनी क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक पर शौर्य दिवस समारोह आयोजित किया गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण इस बार समारोह में सीमित संख्या में उपस्थिति रही। कारगिल शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक छावनी परिषद पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं पुष्पचक्र अर्पित किये गये और 02 मिनट का मौन रखा गया। गैरीसन अल्मोड़ा की सैन्य टुकड़ी ने शहीदों के सम्मान में सलामी दी। इस मौके पर सावित्री देवड़ी पत्नी शहीद हरीश देवड़ी व सरस्वती माया घले पत्नी शहीद हरी बहादुर घले को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTSAd

समारोह विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस मौके पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिकों की वीरता व बलिदान की लम्बी परम्परा रही है। देश की आजादी से पहले एवं आजादी के बाद उत्तराखंड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी, जो हमारे लिए गौरव की बात है और हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, गैरीसन अल्मोड़ा के सैन्य अधिकारी मेजर सन्नी बग्गा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) योगेन्द्र कुमार, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष आनरेरी कैप्टन दीपक टम्टा, सफाई निरीक्षक छावनी परिषद राजेश बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, मनोज साह, डा. जेसी दुर्गापाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चन्द्र मासीवाल, पूरन सिह मेहता एवं जनपद के गौरव सैनानी सैनिक/वीर नारियों आदि ने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments