HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सैनिक कल्याण बोर्ड के संविदा ​कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर अडिग

Bageshwar News: सैनिक कल्याण बोर्ड के संविदा ​कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर अडिग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सातवें वेतन आयोग का लाभ और विभागीय संविदा में लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सैनिक कल्याण बोर्ड में नियुक्त संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENTSAd

मंगलवार को कार्यालय परिसर में रमेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा केंद्रीय सैनिक बोर्ड की गाइड लाइन और उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने की समान व्यवस्था है, लेकिन विभाग द्वारा अधिकारियों को संविदा में नियुक्त किया है। पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों और सिविल अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों का मानसिक शोषण किया जा रहा है। इससे पूर्व भी कई बार आंदोलन किया लेकिन कुछ नही हुआ।

उन्होंने कहा कि अब इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने सभी सहयोगी कर्मचारियों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। इस अवसर पर सोबन सिंह, महेश चंद्र कांडपाल, दीप बिष्ट, बसंत जोशी, नरेंद्र सिंह, किशन सिंह, दान सिंह, महेश, कमला तिवारी, मोहन चंद्र पंत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments