HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : कभी नहीं भूलाया जायेगा भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू का बलिदान...

रानीखेत : कभी नहीं भूलाया जायेगा भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू का बलिदान ! सुभाष विचार मंच ने किया स्मरण

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd Ad

अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर सुभाष विचार मंच द्वारा रानीखेत के सुभाष चौक में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया एवं उनके पदचिन्हो पर चलने का प्रण लिया गया।

गत दिवस हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विगत 23 मार्च 1931 को तीनों देश भक्तों को फांसी दी गयी थी। उनके इस बलिदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके बलिदान को केवल भारत ही नहीं पूरे विश्व में याद किया जाता है। आज भारतवासी जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह उनके महा बलिदान का ही परिणाम है। स्वतंत्रता संग्राम में तीनों गरम दल से जुड़े थे और उनकी गतिविधियों ने ब्रिटिश हुकूमत को खासा परेशान कर दिया था।

आज़ादी कि लड़ाई में तीनो शहीदों का संघर्ष अनुकरणीय है और आज के युवाओं को उन्हें अपना प्रेरणा श्रोत बनाना चाहिए। इस अवसर पर छावनी परिषद् के नामित सदस्य मोहन नेगी, नारायण सिंह, संजय पंत, राजेंद्र जसवाल, हंसादत्त बवाड़ी, मदन मेहरा, विमला रावत, शाकिर हुसैन, कर्नल टी डी पांडेय, कमल कुमार, सुल्तान खान, बब्बू, भूपेंद्र कुमार मोनू, आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments