HomeUttarakhandBageshwarसबिता महतो और शुभम कार्की ने साइकिल से तय किया हजारों किमी...

सबिता महतो और शुभम कार्की ने साइकिल से तय किया हजारों किमी का सफर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। सुलभ इंटरनेशनल की ब्रांड एंबेसडर सबिता महतो और पर्वतारोही शुभम कार्की भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बचाने, विश्व में शांति और दोस्ती के नाम का संदेश देते हुए साइकिल से भारत के विभिन्न राज्यों को नापने में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

महतो बिहार की और पार्की पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। आइस क्लब के संस्थापक वासूदेब पांडे के दिशा—निर्देशन में दोनों की यह साइकिल यात्रा चल रही है। दोनों साईकिलिस्ट अभी तक दो हजार सात सौ किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। इनका लक्ष्य आठ हजार किलोमीटर का है।

गुजरात के लखपत भुज के पास बीएसएफ की पहली पोस्ट से दोनों ने 19 जनवरी को अपनी साइकिल से यात्रा शुरू की और राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल से होते हुए उत्तराखंड में प्रवेश किया। बागेश्वर पहुंचने पर पर्वतारोही भुवन चौबे, आलोक साह, योगेश परिहार, पंकज पांडे और ताइक्वाडों की राष्ट्रीय खिलाड़ी बिशाखा साह ने उनका स्वागत किया। यहां डिग्री कॉलेज में दोनों ने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ ही साईकिलिंग के महत्व के बारे में बताया।

मिजोरम के परवा में समाप्त होगी यात्रा

दोनों साइकिलिस्ट बागेश्वर के कपकोट, शामा होते हुए मुनस्यारी को निकल गए। वहां से पिथौरागढ़ से नेपाल के नेपालगंज, बौद्गगया होते हुए बिहार को निकलेंगे। नार्थ ईस्ट में मिजोरम के परवा में बीएसएफ की अंतिम पोस्ट पर उनकी यह यात्रा समाप्त होगी। दोनों की इस साइकिल यात्रा को बीएसएफ, एसएसबी के साथ ही उत्तराखंड पुलिस सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वो स्कूलों में जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने, शारीरिक रूप से स्थ्वस्थ रहने के साथ ही साइकिलिंग के महत्व के बारे में संदेश दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments