एस.पी. घोड़के ने किया नव निर्मित भोजनालय भवन का उद्घाटन
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कोतवाली में नवनिर्मित भोजनालय भवन का उदघाटन किया। इससे पूर्व भोजनालय में विधि विधान से पूजा-पाठ की गई। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
ADVERTISEMENTS
एस.पी. घोड़के ने किया नव निर्मित भोजनालय भवन का उद्घाटन
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि कोतवाली में पुलिस भोजनालय के पुराना भवन था। वह जीर्णशीर्ण हो गया था। जिसके सुधारीरकण की आवश्यकता था। भोजनालय का जीर्णोदार, नव निर्माण किया गया।
उन्होंने भोजनालय का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया । भोजन की गुणवत्ता को पर विशेष ध्यान देने को कहा। कहा कि प्रतिदिन पुलिस जवानों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन बनेगा। पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समय से जवानों को भोजन उपलब्ध भी होगा। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।