रुद्रपुर : 15 लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

रुद्रपुर। एसओजी व सितारगंज पुलिस ने चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लाई जा रही 115 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद और 2 व्यक्तियों…

रुद्रपुर। एसओजी व सितारगंज पुलिस ने चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लाई जा रही 115 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद और 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत लगभग 15 लाख है।

पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार जनपद ऊधम सिंह नगर के पर्वेक्षण में एसओजी उ.सिंह नगर की टीम ने सुरागरसी पतारसी व सर्वलांस के माध्यम कार्यवाही करते हुए पता लगाया कि वाहन संख्या पीकप UK04CA7955 के चालक ललित बिष्ट ने FL2 बगवाड़ा के गोदाम से उकरौली सितारगंज अंग्रेजी शराब भट्टी हेतु 200 पेटी 8 PM NO-1 क्वाटर लोड किये गये परन्तु वह उकरौली तक नहीं पहुचे एसओजी टीम ने पिकप चालक को किच्छा क्षेत्र में वापस आते हुए पकड़ लिया पूछताज करने में चालक ललित बिष्ट ने उकरौली सितारगंज की शराब भट्टी के सैल्समैन सुन्दर सिंह बिष्ट व अनुज्ञापी दुकान मालिक विरेन्द्र सिंह बिष्ट के पिता मोहन सिंह के कहने पर उक्त शराब को सितारगंज निवासी प्रभजोत सिंह के साथ मिलकर पार्टी विशेष के लिये आगामी चुनाव हेतु लालपुर सरकड़ा निवासी गुरविन्दर सिंह के घर पर उतारने की बात बतायी।

ललित बिष्ट की निशादेही पर सितारगंज पुलिस को साथ लेकर गुरविन्दर सिंह उपरोक्त के घर में छापामारी की गयी तो घर के एक कमरे से 8 PM की 113 पेटी क्वाटर अंग्रेजी शराब व UK NO-1 के 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्तगण क्रमशः1-ललित बिष्ट पुत्र प्रताप सिंह बिष्ट निवासी पश्चिमी खेड़ा गोलापार हल्द्वानी जिला नैनीताल, 2- सुन्दर सिंह बिष्ट पुत्र स्व. गोविन्द सिंह बिष्ट निवासी ग्राम गैलाकोट कपकोट थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया।

Uttarakhand : आप ने जारी किया ‘वचन पत्र’, कहा- घोषणा पूरी न हो तो कर सकते हैं मुकदमा

घटना में संलिप्त पिकप UK04CA 7955 को MV ACT सीज किया गया। थाना सितारगंज में उक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण व फरार अभियुक्तगण कमश: 1-प्रभजोत सिंह 2 गुरविन्दर सिंह,3- दुकान स्वामी मोहन सिंह बिष्ट के विरुद्ध थाना सितारगंज में FIR NO- 60/2022 U/S60 EX ACT पंजीकृकत किया गया। बरामदा अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। उकरौली अंग्रेजी शराब अनुज्ञापी विरेन्द्र सिंह बिष्ट के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट अलग से जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर महोदय को प्रेषित की जायेगी।

इसके अलावा एसओजी ऊधम सिंह नगर द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र में 2 अभियुक्तगणों को 2 पेटी अंग्रेजी शराब मोटर साईकिल सहित के साथ गिरफ्तार कर थाना रुद्रपुर व लालपुर किच्छा क्षेत्र में 2 अभियुक्तगणों को 2 पेटी अंग्रेजी शराब मय मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.सिं. नगर ने एसओजी टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरुस्कार की घोषणा की गयी है।

Almora : उत्तराखंड में कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं, सिर्फ दो भाई—बहन घूम रहे : मोदी

पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, कमलेश भट्ट प्रभारी SOG, उ.नि. कमाल हसन, उ.नि. विकास चौधरी, उ.नि. सुरेन्द्र प्रताप, कानि. भूपेन्द्र रावत, का. भूपेन्द्र आर्या, कानि. गणेश पाण्डे, कानि. पंकज विनवाल कानि. नीरज शुक्ला, कानि. प्रभात चौधरी, कानि. गोकुल टम्टा, राजेन्द्र कश्यप, कानि. प्रमोद कुमार, कानि. ललित कुमार, कानि. विनोद कन्याल, म.का. अरुणा, म.का. कंचन, थाना सितारगंज टीम में प्रभारी निरीक्षक सितारगंज प्रकाश दानु, उ.नि. जगदीश तिवारी, कानि. मनोज कुमार, कानि. बलवन्त सिंह शामिल रहे।

लालकुआं : दिल्ली से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *