रुद्रपुर | आज मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी काशीपुर क्षेत्र से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। कि तभी गदरपुर क्षेत्र में महतोष मोड़ के पास उनके आगे चल रही पिकप संख्या UK18CA6286 पलट गई और पिकप का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ADVERTISEMENTS
एसएसपी ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाकर पिकप ड्राइवर को बाहर निकवाया गया और घायल ड्राइवर को स्वयं प्राथमिक उपचार दिया। तत्पश्चात घायल को स्थानीय पुलिस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।