HomeUttarakhandNainitalरुद्रपुर : संजय वन के पास भीषण सड़क हादसा; 2 की मौत,...

रुद्रपुर : संजय वन के पास भीषण सड़क हादसा; 2 की मौत, 4 घायल

रुद्रपुर | पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल स्थित संजय वन के पास बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। विवाह समारोह से लौट रहे बारातियों की कार सामने चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हैं। युवक हल्द्वानी में शादी समारोह में शामिल होकर रुद्रपुर अपने घर लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हादसा होने के बाद दुर्घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में राहगीरों ने कार सवार सभी लोगों को रुद्रपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम आवास विकास रुद्रपुर निवासी छह दोस्त डस्टर कार संख्या यूके-06/एएफ-7305 से अपने किसी मित्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने हल्द्वानी गए थे। वापसी में रात को उनकी कार टांडा जंगल में संजय वन के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी 6 लोग घायल हो गए।

वहां मौजूद राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के डॉक्टर ने विनोद तिवारी और शशांक सुयाल को मृत घोषित कर दिया। उमेश भट्ट, आशीष कुमार, अमन आर्या और कमल भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और चारों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। दुर्घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी अस्पताल पहुंचे। ठुकराल ने घायलों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Uttarakhand : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, राजीव स्वरूप बने आईजी गढ़वाल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments