Uttarakhand : यहां पुलिसकर्मी ने युवक को बेरहमी से पीटा, एसएसपी ने किया सस्पेंड

0

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में कानून के रखवालों पर ही सवालिया निशान उस वक्त खड़े हो गए जिस समय एक उत्तराखंड पुलिस के सिपाही ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा डाली। यहां एक सिपाही ने इंसानियत को तार-तार करते हुए एक युवक की इतनी बेहरहमी से पिटाई की, कि युवक बेहोश हो गया। ये पूरा मामला कैमरे में लाइव कैद हो गया और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो कल देर शाम की है।


ADVERTISEMENTS

(आवश्यक सूचना) Haldwani : रानीबाग पुल पर 10 दिनों के लिए यातायात रहेगा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित, जानिए वजह

आपको बता दें कि सितारगंज कोतवाली पुलिस के एक सिपाही ने सड़क पर खुलेआम हाई वोल्टेज ड्रामा किया है जहां कानून को ताक पर रखते हुए इंसानियत को तार तार कर डाला है। एक व्यक्ति को फिल्मी अंदाज में मार-मार कर बेहोश कर दिया। जहां ये पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद से ये वीडियो वायरल हो रहा है।

गरमपानी : गांव में 07 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी उधम सिंह नगर एक्शन में आये और आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया, जैसे ही ये मामला एसएसपी उधम सिंह नगर के संज्ञान में आया वैसे ही एसएसपी ने आरोपी पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

कैबिनेट बैठक, उपनल कर्मचारियों के लिए शुभ हुई नवरात्र, मानदेय में वृद्धि

ADVERTISEMENTS