HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : यहां नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली

रुद्रपुर : यहां नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली

रुद्रपुर। यहां नवविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय मोहिनी पाल यहां राजा कॉलोनी में अपने पति के साथ किराये पर रहती थी। शुक्रवार शाम को उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर छत के पास लगे पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसका पति ड्यूटी गया हुआ था। महिला का शव पड़ोसी महिला ने फंदे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद उसने शोर मचाया और मकान मालिक को इसकी सूचना दी। मकान मालिक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतका की कुछ माह पूर्व की शादी हुई थी। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments