HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : जिलाधिकारी पंत ने किया निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण

रुद्रपुर : जिलाधिकारी पंत ने किया निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर| जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यो में तेजी लाते प्रथम फेज का कार्य माह जुलाई 2023 पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईट को अपने हाथों से गुणवत्ता को परखा ईट की गुणवत्ता ठीक न लगने पर क्यूब टैस्टिगं मशीन (सीटीएम) से जांच कराया तो ईट की गुणवत्ता ठीक पायी गयी। उन्होंने ईटों की चुनाई किये जा रहे सीमेंट मसाले को अपने हाथों में लेकर देखा व सैम्पल लेकर लैब से जांच कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने सरिया की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बजट आदि की यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो शीघ्र अवगत कराये ताकि उच्च स्तर पर वार्ता कर शीघ्रता से सामाधान किया जा सकें।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने गड़रियाबाग पहुंचकर पूर्व में नीलाम हुए पोपलर के पेड़ो के कटान के बाद अन्य बचे हुये वृक्षों को देखा। उन्होंने अन्य बचे हुए सभी वृक्षों की रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments