HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : दो भाईयों पर हमला करने के मामले में 12 लोगों...

रुद्रपुर : दो भाईयों पर हमला करने के मामले में 12 लोगों पर मुकदमा

रुद्रपुर समाचार | यहां रम्पुरा क्षेत्र में दो भाईयों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार, रेशवाड़ी वार्ड 13 निवासी शफिक व पहाड़गंज वार्ड 15 निवासी नवी सेन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को शफिक का बेटा जावेद नवीसेन के बेटे को आसिफ को बाइक से पहाड़गंज छोड़ने जा रहा था।

इसी बीच पहाड़गंज चौरहे पर विकेश उर्फ बाबा, उमेन्द्र यादव उर्फ बिल्ला, कपिल शर्मा, आकाश उर्फ बान्डा टेस्टर, अभय, यादव, विक्की, अभय सक्सेना, नरेन्द्र व चार अज्ञात लोगों ने दोनों का रास्ता रोक लिया। इसके बाद सभी लोग दोनों के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।

आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर उनके बेटों पर जानलेवा कर दिया। इसके बाद दोनों को मरा समझकर आरोपी फरार हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

किच्छा : 30 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments