HomeUttarakhandAlmoraAlmora : बॉयज हॉस्टल में पानी के लिए हाहाकार ! आक्रोशित छात्रों...

Almora : बॉयज हॉस्टल में पानी के लिए हाहाकार ! आक्रोशित छात्रों ने घेरा जल संस्थान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर क्षेत्र के न्यू बॉयज हॉस्टल में विगत कई रोज से पेयजल आपूर्ति ठप होने के चलते यहां रह रहे विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित छात्रों ने आज जल संस्थान के मुख्य अधिशासी अभियंता का घेराव कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

जल संस्थान पहुंचे छात्रों का कहना था कि अल्मोड़ा के न्यू बॉयज हॉस्टल में वर्तमान में 50 छात्र निवासरत हैं। दूर—दराज से आये यह छात्र हास्टल में रहकर ही कालेज में पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग विगत पांच रोज से छात्रावास में पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी नहीं आने से छात्रों को भारी दिक्कत पेश आ रही है। पढ़ाई करने के बाजए छात्र पानी के इंतजाम में ही पूरा दिन बिता रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोरे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है।

इधर जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि पुरानी लाइन में सम्भवत: कोई दिक्कत आने से पानी की आपूर्ति इन दिनों बाधित हो रही है। विभाग अब छात्रावास के लिए एडम्स से पेयजल लाइन देगा, जिसके बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जायेगी। फिलहाल छात्रों के लिए टेंकर से पानी भिजवाया गया है। जल संस्थान पहुंचे छात्रों के प्र​तिनिधिमंडल में हिमांशु गोस्वामी सहित हॉस्टल के तमाम छात्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments