HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज: आरएसएस नेता रघुनंदन शर्मा बोले - सत्ता का अहंकार सिर...

ब्रेकिंग न्यूज: आरएसएस नेता रघुनंदन शर्मा बोले – सत्ता का अहंकार सिर चढ़ गया है नरेंद्र तोमर के

नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीने से भी ज्यादा वक्त से जारी आंदोलन को देखते हुए आरएसएस नेता रघुनंदन शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सत्ता का अंहकार नरेंद्र सिंह तोमर के सिर चढ़ गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मध्य प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रह चुके शर्मा ने दो दिन पहले अपने फेसबुक पोस्ट में यह भी सुझाव दिया कि तोमर को राष्ट्रवाद मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। अपने सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत में आरएसएस नेता ने लिखा, नरेंद्र जी आप सरकार का अभिन्न और अहम हिस्सा है। हो सकता है कि आपकी मंशा किसानों की मदद करने की हो लेकिन अगर कुछ लोग नहीं चाहते कि उनकी मदद की जाए तो फिर ऐसी भलाई करने का क्या फायदाघ् अगर कोई निर्वस्त्र रहना चाहे तो उसको जबरन कपड़े पहनाने का क्या फायदा।

हल्द्वानी न्यूज: इंदिरा का प्रदेश सरकार पर वार- विधायक को पता नहीं क्षेत्र में हो रहे शिलान्यास
उन्होंने आगे लिखा, अगर आपको लगता है कि आप अपनी मेहनत का फल पा रहे हैं तो यह आपका भ्रम है। आज सत्ता का अहंकार आपके सिर पर चढ़ गया है। आप दुर्लभ जनादेश को क्यों खो रहे हैं। हम कांग्रेस की सभी सड़ी नीतियों का समर्थन कर रहे हैंए जो हमारे हित में नहीं है। घड़े से पानी की बूंदें जब टपकती हैं तो इससे घड़ा खाली हो जाता है। ऐसा ही जनादेश के साथ भी होता है। राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए काम करें, वरना हमें पछतावा होगा।
शर्मा ने यह भी कहा कि कैसे हजारों राष्ट्रवादियों ने आज की राष्ट्रवादी सरकार की खातिर अपना जीवन समर्पित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments