सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। भारी बारिश के चलते कई आम रास्तों व संपर्क मार्गों में जल भराव की स्थिति देखने में आ रही है। ग्राम सिरसा में एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसा में महेश राम पुत्र शंभू राम का मकान की छत टूट गई। उन्होंने मामले की सूचना पट्टी पटवारी को दे दी है। बताया जा रहा है कि जहां छत टूटी वहां उनके पालतू मवेशी बंधे थे। उन्होंने समय रहते मवेशियों को बाहर निकाल दिया, नहीं तो पशु हानि भी हो सकती थी।

