Haldwani News : पहली बारिश में तलैया बनी सड़कें तो फूटा निगम प्रशासन पर गुस्सा, यूथ कांग्रेस ने किया पुतला दहन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी पहली ही बारिश में तलैया बनी हल्द्वानी की सड़कों पर नगर निगम प्रशासन की कथित लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए गुस्साये यूथ…

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

पहली ही बारिश में तलैया बनी हल्द्वानी की सड़कों पर नगर निगम प्रशासन की कथित लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए गुस्साये यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला सचिव हेम थापा के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका।

पुतला दहन से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजू रावत ने कहा कि नगर निगम प्रशासन हर साल करोड़ों रूपये नालों की सफाई के नाम पर बर्बाद करता है। ​इसके बावजूद पहली बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। नैनीताल रोड की दुकानों व आस—पास के आवासीय मकानों में पानी घुस आया है। मोहल्लों में जल भराव के चलते चल पाना भी दूभर हो गया है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने कहा कि अगर व्यवस्थाओं में सुधार नही हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

पुतला दहन करने वालों में सविता गुरूरानी, राधा लोहनी, राजेंद्र थापा, किशोर तिवारी, हरीश बिष्ट, दर्शन बिष्ट, उमेश उपाध्याय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *