HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा RMOC, भव्य शुभारंभ

रानीखेत : साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा RMOC, भव्य शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd Ad

रानीखेत क्लब में रानीखेत माउंटेनियरिंग एवम् आउटडोर क्लब का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट सुनील कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

श्याम लाल शाह गंगोला की अध्यक्षा में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वैसे तो रानीखेत माउंटेन क्लब की स्थापना 1982 में रानीखेत के युवाओं ने की थी। उस बैनर तले बहुत सारे ट्रैक एवं साहसिक खेल आयोजित किए गए थे। रानीखेत माउंटेनियरिंग एवं आउटडोर क्लब, रानीखेत की उसी परिपाटी को आगे ले जाने का एक प्रयास है।

क्लब के उद्देश्यों के बारे में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष सुमित गोयल ने कहा कि पर्वतारोहण और आउटडोर, युवाओं को साहसिक गतिविधियों जैसे कि ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग, साइकिलिंग, बर्ड वॉचिंग आदि को बढ़ावा देने के प्रयास करेगा। साथ ही युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमॊ के माध्यम से प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के नए साधन जुटाने में सहायता मिल सके। सुमित गोयल ने बताया की RMOC विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं से सम्बदन कर खेल एवं साहसिक गतिविधियों को संचालित करेगा।

शुभारंभ समारोह में RMOC का प्रतीक चिन्ह भी प्रक्षेपित किया गया और साथ ही RMOC की सदस्यता भी आरम्भ की गयी। क्लब के वरीष्ठ सदस्य श्याम लाल साह गंगोला ने क्लब की पुनर्स्थापना पर पर हर्ष व्यक्त किया और नए पदाघिकारीयों को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि कटारिया ने शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। नोल्स के निदेशक रवि कुमार ने युवाओं को जागरूक करने एवं क्लब से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ उत्तरा साह ने किया।

कार्यक्रम में श्री सुमित गोयल अध्यक्ष, विवेक पाण्डेय उपाध्यक्ष, अरविंद शाह कोषाध्यक्ष,
देवांशु गंगोला सचिव के अलावा सदस्यगणों में श्याम लाल साह, सुबोध साह, अनिल गोयल, अशोक साह, गोविंद सिंह मेहरा मौजूद रहे। साथ ही भारत लाल शाह, पुष्पेश पांडेय प्रधानाचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविध्यालय रानीखेत, हिमांशु उपाध्याय अध्यक्ष होटल असोसिएशन रानीखेत, जोगेंद्र बिष्ट अध्यक्ष लोक चेतना मंच, अजय रस्तोगी, राजीव शाह, प्रमोद पांडे, श्रीगोपाल बवाड़ी, जिया खान, सोनी बुधलाकोटी, इमरान खान, पंकज शाह, निखिल गंजू, शिखर गोयल, राजदीप जायसवाल, मुकेश उपरेती, कुमारी दिव्या पाण्डे श्रीमती पूजा गोयल आदि भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments