HomeCovid-19हल्द्वानी न्यूज : रीता गहतोड़ी ने नैनीताल में चलाया कोरोना से बचाव...

हल्द्वानी न्यूज : रीता गहतोड़ी ने नैनीताल में चलाया कोरोना से बचाव को जागरूकता अभियान

Advertisement

हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकत्री रीता गहतोड़ी ने दो दिन सरोवर नगरी में अलग अलग स्थानों पर लेागों के बीच जाकर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आगाह किया। उन्होंने मल्लीताल, तल्लीताल, बीडी पांडे चिकित्सालय, सूखा ताल व हाईकोर्ट में वकीलों के चैंबर्स में जाकर लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में फैली महामारी से लोगों को बचाव के लिए बार बार हाथ धोने की आदत डालनी होगी। उन्होंने कहा कि अकारण घर से निकलने की आदत को बीमारी खत्म होने तक कम करना होगा।होगा।

ADVERTISEMENTSAd

हाई कोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी ने बताया कि सभी अधिवक्ता महामारी से बचने के संपूर्ण उपाय कर रहे है। अधिवक्ता व अदालते अपना अधिकांश काम आन लाइन ही निपटा रही हैं।
रीता ने पर्यटकों से आग्रह किया कि इस दौरान खुले में बिक रहा भोज्य पदार्थ न खाएं। रीता हल्द्वानी लौट आई हैं और यहां चिकित्सालयों में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments