HomeBreaking Newsदेहरादून ब्रकिंग : ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 कुछ दिन के लिए बंद

देहरादून ब्रकिंग : ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 कुछ दिन के लिए बंद

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 तोता घाटी में चल रहे काम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। ऐसे में आवागमन वैकल्पिक रास्तों से होगा। जिलाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को इसके निर्देश दिये थे। तोताघाटी में कटिंग और सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यातायात के कारण बार-बार काम को रोकने से काम की गति प्रभावित होती है वहीं यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। इस दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी ने आवागमन के वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तोताघाटी को कुछ दिनों तक बंद करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments