HomeBreaking Newsअलविदा ऋषि: कुछ देर में निकलेगी ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा, नीतू...

अलविदा ऋषि: कुछ देर में निकलेगी ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा, नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर किया फैंस को इमोशनल

मुंबई। 2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद मौत के हाथों जिंदगी की बाजी हारने वाले सदाबहार अभिनेता ​ऋषि कपूर की शव यात्रा अब से कुछ देर बाद शुरू होगी। मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। ऋषि कपूर का आज मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। इस अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। उधर दिवंगत अभिनेता की पत्नी नीतू कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ADVERTISEMENTSAd

इस पोस्ट को ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार की तरफ से एक औपचारिक स्टेटमेंट माना जा रहा है। स्टेटमेंट में कहा गया है- हमारे करीबी ऋषि कपूर का आज सुबह 8.45 पर निधन हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने अंतिम क्षण तक उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की थी। ऋषि पिछले दो सालों से खुद को मजूबत रख रहे थे। वो जिंदादिली से जीने की कोशिश कर रहे थे। परिवार, दोस्त,और फिल्म हमेशा उनके फोकस में रहीं। उन से जो भी मिलता था, वो ये देख हैरान रह जाता था कि इस बीमारी के बीच भी वे खुश थे और अपनी बीमारी को कभी अपने पर हावी नहीं होने देते थे।

वो इस बात से खासा खुश थे कि उन्हें अपने फैंस से इतना प्यार मिल रहा था। आप सभी जानते होंगे कि ऋषि की यही इच्छा रही है कि उन्हें हर कोई एक मुस्कान के साथ विदा करे बजाय आंसुओं के। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दिया है। रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments