HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस विभाग से उनि रिंकी तथा मीडिया से प्रमोद डालाकोटी...

अल्मोड़ा : पुलिस विभाग से उनि रिंकी तथा मीडिया से प्रमोद डालाकोटी को मिला कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोरोना काल में उल्लेखनीय सेवा देने वाले पुलिस कार्मिक व आम नागरिकों को सम्मानित किए जाने की शानदार पहल जारी है। उनके द्वारा प्रतिदिन ‘कोरोना वारियर्स आफ द डे’ सम्मान दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस विभाग से उनि रिंकी तथा मीडिया से प्रमोद डालाकोटी को सम्मानित किया गया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उनि रिंकी आपके द्वारा लाॅकडाउन के दौरान होटल मैनेजमैन्ट कालेज में ड्यूटीरत रहते हुए बाहरी राज्यों एवं जनपदों से आने वाले लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया। सभी की थर्मल स्कैनिंग कराते हुए उन्हे उनके गन्तव्य को भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं प्रमोद डालाकोटी पुत्र स्व. पूरन चन्द्र डालाकोटी निवासी आफीसर्स कालौनी अल्मोड़ा, ब्यूरो चीफ हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा द्वारा लॉकडाउन के दौरान गांव आये प्रवासियों की ओर से शुरु किये गये काम को प्रकाशित कर और लोगों को भी प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस के मानवीय कार्यों को हिन्दुस्तान समाचार पत्र के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया, जिससे जरूरतमन्द लोग अल्मोड़ा पुलिस के विभिन्न पहलों से लाभान्वित हो सके। उनका कार्य सराहनीय है। दोनों कोरोना योद्धाओं को आज कोरोना वारियर आफ द डे से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments