HomeUttarakhandAlmoraसंडे को समीक्षा अधिकारी का है एग्जाम, यह रहेगा अल्मोड़ा का ट्रैफिक...

संडे को समीक्षा अधिकारी का है एग्जाम, यह रहेगा अल्मोड़ा का ट्रैफिक प्लान

संक्षेप : कल रविवार को अल्मोड़ा में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर छात्र—छात्राओं की भीड़ उमड़ेगी। इस हेतु यातायात व्यवस्था का आंशिक बदलाव किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

CNE ALMORA/सीओ एवं प्रभारी एसएसपी अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा कल 17 दिसम्बर, 2023 (रविवार) को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 के दृष्टिगत निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके तहत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती है, उक्त यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

यह रहेगा अल्मोड़ा का ट्रैफिक प्लान

रविवार को अल्मोड़ा नगर की माल रोड पर अन्य दिनों की भाति प्रातः समय 08 बजे से सांय समय 03.00 बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त धारानौला रोड, एलआरसाह रोड व लोअर मॉल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी। अतएव पुलिस ने सभी से आग्रह किया है कि परीक्षा आयोजन के दिन रविवार को वन वे यातायात व्यवस्था का माल रोड में अनिवार्य रूप से पालन करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments