Almora : रिटायर्ड प्रधानाचार्य देवकी सत्याल का बरेली में निधन, सुबह 9 बजे विश्वनाथ के लिए निकलेगी शवयात्रा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा नगर के ऑफिसर कॉलोनी निवासी समाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह सत्याल की पत्नी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य देवकी सत्याल का 73 वर्ष की आयु में…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के ऑफिसर कॉलोनी निवासी समाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह सत्याल की पत्नी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य देवकी सत्याल का 73 वर्ष की आयु में बरेली में निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर थोड़ी देर में ही अल्मोड़ा पहुंचने वाला है। मंगलवार सुबह 9 बजे शवयात्रा विश्वनाथ के लिए प्रस्थान करेगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सभासद नगरपालिका, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सेवानिवृत्त डायट प्रवक्ता प्रताप सत्याल की पत्नी देवकी सत्याल (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या) का 73 वर्ष की आयु में आज बरेली के राममूर्ति अस्पताल में निधन हो गया है ।उनका शव आज देर रात अल्मोड़ा लाया जाएगा। प्रातः 9:00 बजे उनकी शवयात्रा उनके निवास स्थान ऑफिसर कॉलोनी से विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेगी।

उनके निधन पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गोपाल चौहान, पारितोष जोशी, तारा चन्द्र जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे, गीता मेहरा, प्रीती बिष्ट, राधा बिष्ट, लीला जोशी,संजय दुर्गापाल, वैभव पाण्डेय, विनोद वैष्णव, सचिन आर्या, कार्तिक साह, फाकिर खान, राबिन भण्डारी, पंकज काण्डपाल आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *