दूरस्थ हिमालयी क्षेत्र के वाशिंदों को अब आसानी से मुहैया होगा खाद्यान्न

— भराड़ी में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से खाद्यान्न गोदाम बना— विधायक सुरेश गढ़िया ने किया गोदाम का लोकार्पण सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट तहसील…

— भराड़ी में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से खाद्यान्न गोदाम बना
— विधायक सुरेश गढ़िया ने किया गोदाम का लोकार्पण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट तहसील के भराड़ी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अंतर्गत एक करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से तैयार खाद्य गोदाम पूर्ति विभाग को हस्तांतरित हो गया है। गोदाम का विधायक सुरेश गड़िया ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हर गांव में समय पर राशन पहुंचाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। इसी उद्देश्य से यह गोदाम बनाया गया है। इस गोदाम के बनने से उच्च हिमालयी क्षेत्र में खाद्य संकट कम होगा। यहां से समय पर क्षेत्र में विभाग खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। सरकार की मंशा का लाभ सबको मिलेगा।

भराड़ी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र के उच्च हिमालयी क्षेत्र में खाद्यान्न समय पर पहुंचाना चुनौती भरा कार्य होता है। बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। यह गोदाम बनने से समस्या दूर हो जाएगी। इसकी क्षमता एक हजार मेट्रिक टन की है। जिला पूर्ति अधिकारी एमके वर्मन ने बताया कि इस गोदाम से खाती, बदियाकोट, सूपी, तलाई, शामा, सौंग, लीती, तक राशन जाएगा। क्षेत्र के लोगों को इस गोदाम से बारिश के दिनों में भी फायदा होगा। इस मौके पर नगर पंचायत गोविंद बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा,चम्पा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपकोट भुवन गढ़िया, हरीश मेहता, सुरेश चंद्र पंत, जीएस गंगवार, चंपा देवी, चंद्र प्रकाश शामा तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *