HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : बीबीएन में वृद्ध आश्रम बनाने को लेकर क्षेत्रवासी एसडीएम...

नालागढ़ न्यूज : बीबीएन में वृद्ध आश्रम बनाने को लेकर क्षेत्रवासी एसडीएम से मिले

ADVERTISEMENTS

नालागढ़। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में बुजुर्गों के साथ बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर क्षेत्र वासियों ने एसडीएम नालागढ़ से बैठक की। बैठकों के माध्यम से क्षेत्रवासियों द्वारा एसडीएम नालागढ़ को एक ज्ञापन देकर क्षेत्र में एक वृद्ध आश्रम खोलने की मांग उठाई गई। साथ ही लोगों ने एसडीएम के समक्ष मांग पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में बुजुर्गों के साथ अत्याचार के मामले भी बढ़ रहे हैं। बुजुर्ग होने पर उनके बच्चे उन्हें घर से निकाल देते हैं जिसके चलते उनको रहने व जीवन बसर करने में खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते क्षेत्र वासियों ने एसडीएम से मांग की है कि उन्हें क्षेत्र में किसी भी जगह एक वृद्ध आश्रम बनाने के लिए 3 बिस्वा जमीन उपलब्ध करवाई जाए और बाकी उनके रहने व खाने-पीने का खर्च क्षेत्रवासी खुद ही उठा लेंगे। एसडीएम ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन देते हुए कहा है कि नगर परिषद बद्दी व नालागढ़ से बातचीत करने के बाद वृद्ध आश्रम बनाने के लिए उन्हें जमीन उपलब्ध करवा दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments