Almora News : प्रतिष्ठित व्यापारी प्रकाश रावत के पिता पंचतत्व में विलीन, विश्वनाथ घाट में हुआ अंतिम संस्कार, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी और समाजसेवी प्रकाश इलैक्ट्रनिक्स शोरूम के स्वामी प्रकाश रावत के पिता परशु सिंह रावत का आज…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी और समाजसेवी प्रकाश इलैक्ट्रनिक्स शोरूम के स्वामी प्रकाश रावत के पिता परशु सिंह रावत का आज विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार हुआ, जहां उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा उनके आवास से दोपहर 12 बजे घाट के लिए निकली। जिसमें नगर के तमाम व्यापारी व प्रतिष्ठित जन शामिल हुए। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की शोक सभा में प्रकाश रावत के पिता के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया। देवभूमि के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि वह मृतक की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।
शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *