╰┈➤ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां खत्याड़ी निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्ष कनवाल को पार्टी संगठन ने अल्मोड़ा जिले में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी के सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। कनवाल की इस पद पर नियुक्ति करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने कहा है कि कनवाल के लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि वे अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ करेंगे। यह भी उम्मीद जताई कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की भावना एवं कांग्रेस के गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप कार्य करते हुए हर्ष कनवाल सहकारी संस्थाओं के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। मालूम हो कि हर्ष कनवाल पूर्व में खत्याड़ी के ग्राम प्रधान एवं कांग्रेस के पीसीसी सदस्य रह चुके हैं।



