HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: याद किए गए लेफ्टिनेन्ट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी, पालिका के...

अल्मोड़ा न्यूज: याद किए गए लेफ्टिनेन्ट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी, पालिका के तत्वावधान में 96वीं जयंती कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी को 96वीं जयंती पर याद किया गया। यहां चौघानपाटा स्थित पार्क में लैफ्टिनेन्ट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने बताया कि वर्ष 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध के दौरान बर्की नामक स्थान पर कब्जा करने के लिए कमाडिंग आफिसर लेफ्टिनेन्ट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में टैंकों ने जबर्दस्त घेराबन्दी व गोलाबारी की थी। भारी गोलाबारी के बीच लैफ्टिनेन्ट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी अपने टैंक से उतरकर पैदल ही बर्की की ओर गये और एक जीप पर कब्जा कर अपनी टैंक टुकड़ी के लिए रास्ता ढूंढ निकाला। इसी दौरान लैफ्टिनेन्ट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी माइन के सम्पर्क में आने से बुरी तरह घायल हो गये और वीरगति को प्राप्त हुए। लैफ्टिनेन्ट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी को मरणोउपरान्त दूसरी बार सन् 1965 में वीर चक्र प्रदान किया गया। जो वीर नारी उमा जोशी को 30 सितंबर 1966 को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अमर शहीद लेफ्टिनेन्ट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी की याद में दिनांक 24 दिसम्बर, 2019 को कुमाऊँ रेजीमैट सैन्टर के ब्रिगेडियर जीएस राठौर द्वारा शिलापट्ट का लोकार्पण किया गया
कार्यक्रम में सभासद हेम चन्द्र तिवारी, पूर्व सभासद अशोक पाण्डे, पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, संजय काण्डपाल, विनोद वैष्णव, पूर्व बीडीसी सदस्य आनन्द सिंह कनवाल, ललित मोहन जोशी, किशन चन्द्र पाण्डे, मुकेश भण्डारी, रूप सिंह, पुष्कर सिंह, विजय पवार, अरमान खॉन आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments