HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : उधमसिंह नगर में राहत तो नैनीताल-देहरादून में उभरी चिंता,...

ब्रेकिंग न्यूज : उधमसिंह नगर में राहत तो नैनीताल-देहरादून में उभरी चिंता, 104 में से 76 लोग इन्हीं शहरों में पाजिटिव मिले, कुल आंकड़ा 3785

Advertisement

देहरादून। प्रदइेश में आज 104 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3785 हो गई है। आज 81 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भी भेजा गया। फिर भी प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में 754 लोग अभी उपचार करा रहे हैं।
आज सबसे ज्यादा लोग प्रदेश की राजधानी देहरादून में मिले। यहां आज 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गएहै। इसमें से 25 ऐसे लोग हैं जो किसी पुराने कोरोना सं​क्रमित के कान्टेक्ट में आकर पाजिटिव हुए हैं। 13 की कोई ट्रवेल हिस्ट्री नहीं दी गई है। 14 लोग बाहर से आए प्रवासी हैं। आज नैनीताल जिले में 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सात हालिया कोरोना पीड़ित के संपर्क में आकर पाजिटव हुए हैं। 14 लोगों के ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास फिलहाल नहीं है। एक व्यक्ति बिहार से आया है। उत्तरकाशी में आज आठ लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इसमें एक आईटीबीपी का जवान भी शामिल हैं। इनमें चार प्रवासी हैं। तीन लेागों की ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास नहीं है। पिथौरागढ़ में 7 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक हैदराबाद से लौटा है जबकि पांच जम्मू कश्मीर से लौटे हैं। एक पाजिटिव आया व्यक्ति नौएडा से लौटा है। उधमसिंह नगर से आज राहत वाली खबर है। यहां कुल 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार हालिया कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। दो प्राइवेट लैब के टेस्ट में पाजिटव पाए गए हैं। हरिद्वार में पांच लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक हेल्थ केयर वर्कर है। जबकि चार की कोई ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास फिलहाल नहीं है। पौड़ी में दिल्ली से आया एक व्यक्ति पाजिटिव पाया गया है। और चंपावत में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास फिलहाल नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments