HomeUttarakhandNainitalखैरना : राजस्व इलाके में पहुंची रेगुलर पुलिस, ग्रामीणों को किया जागरूक

खैरना : राजस्व इलाके में पहुंची रेगुलर पुलिस, ग्रामीणों को किया जागरूक

ADVERTISEMENTS

⏩ चौकी प्रभारी पहुंचे गांव—गांव, नष्ट की भांग की खेती,

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

⏩ कहा सत्यापन नहीं कराया तो 10 हजार का चालान

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

राजस्व पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों को अब रेगुलर पुलिस ने अपने हाथों में ले लिया है। अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। जिसके तहत चौकी प्रभारी दिलीप कुमार द्वारा टीम सहित विभिन्न गावों में जाकर आप लोगों को जागरूक करने के साथ ही भांग की फसल भी नष्ट की गई।

कोतवाली भवाली की चौकी खैरना पुलिस द्वारा गांव—गांव जाकर लोगों को जागरूक किया गया। गत दिवस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार व हमराही कर्मगणों द्वारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कफुल्टा, बारगल, सिल्टौना, जजूला, गरजोली में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में राजस्व पुलिस द्वारा पुलिस संबंधी कार्य किए जाते थे अब नियमित चौकी पुलिस द्वारा उक्त कार्य का संपादन किया जाएगा।

चौकी प्रभारी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि शत—प्रतिशत लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध व युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को लेकर जागरूक किया गया। गांव में भांग की खेती ग्रामीणों के साथ मिलकर नष्ट की गई। साथ ही गांव में काम कर रहे बाहरी लेबर—मजदूरों के सत्यापन चैक किए गए। लोगों को हिदायत दी गई है कि बाहरी जनपद व राज्य से आ रहे लेबर मजदूर फेरी वालों फल तोड़ने वाले व्यापारी का शत— प्रतिशत पुलिस सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10,000 का चालान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments