देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (DGP) की माता सावित्री देवी का रविवार को निधन हो गया।
ADVERTISEMENTS
उनकी माताजी का विगत 15 दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। पिछले 3-4 दिन पहले कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को उनका निधन हो गया। इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त है। अंतिम दर्शनों के लिए परिचित व पुलिसकर्मी पहुंचने लगे है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें