HomeUttarakhandAlmoraUniversity News: रजिस्ट्रेशन फार्म भरने की तिथि बढ़ी और विलंब शुल्क के...

University News: रजिस्ट्रेशन फार्म भरने की तिथि बढ़ी और विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने का दिया मौका

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से संबद्ध परिसरों व महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। इसके ​अलावा परीक्षा संबंधी आवेदन के लिए विलंब शुल्क के साथ एक और मौका दिया गया है।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए विवि से संबद्ध समस्त परिसरों, महाविद्यालयों व संस्थानों के स्नातक पाठ्यक्रमों (विधि एवं शिक्षा संकाय के अतिरिक्त) के प्रथम सेमेटर/प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 20221 थी। जिसे कुलपति के आदेशानुसार 10 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से संबद्ध सभी परिसर/महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों (विधि एवं शिक्षा संकाय के अतिरिक्त) के प्रथम सेमेस्टर/प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया 11 सितंबर, 2021 से शुरू की जाएगी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

परीक्षा नियंत्रक प्रो. जोशी ने कहा विश्वविद्यालय से संबंद्ध सभी परिसर, महाविद्यालय एवं संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2020-21 स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (विधि तथा शिक्षा संकाय के अतिरिक्त) के विद्यार्थियों के प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2021 कर दी गई थी, किंतु अब 2 सितंबर, 2021 से 10 सितंबर, 2021 तक विलंब शुल्क 300 रुपये का वित्त अधिकारी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के नाम बैंक ड्राफ्ट लगाकर ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रकार स्नातक प्रथम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आंतरिक परीक्षा से छूटे हुए विद्यार्थी अब विलंब शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से भुगतान वित्त अधिकारी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के नाम से देय ड्राफ्ट बनाकर आंतरिक परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रतिभाग करने से छूटे विद्यार्थी 2000 रुपये विलंब शुल्क प्रति विषय का भुगतान वित्त अधिकारी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के नाम देय ड्राफ्ट बनाकर प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments