HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : रेडक्रास सोसाइटी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कम्बल, तमाम...

Almora News : रेडक्रास सोसाइटी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कम्बल, तमाम गणमान्य लोगों ने की शिरकत

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

जरूरतमंदों की मदद के मिशन को लेकर रेडक्रास सोसाइटी निरंतर समाज हित के कार्यों में अपना सक्रिय योगदान देते हुए सेवा कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को रेडक्रास सोसाइटी अल्मोड़ा की ओर से रैमजे इंटर कालेज में हुए एक कार्यक्रम में तमाम जरूरतमंद नागरिकों को कम्बलों का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि यहां इन दिनों सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है और गरीबों ने कम्बलों को प्राप्त कर बड़ी राहत महसूस की व सोसाइटी के समस्त सदस्यों व समाज सेवियों का आभार जताया। इस मौके पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी किशन गुरूरानी, डाॅ. आरएस शाही, पीसी तिवारी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, गिरीश चंद्र मल्होत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, रीता दुर्गापाल, विनीत बिष्ट, गिरीश धवन, केवल सती, नूतन पालीवाल, हेमलता भट्ट मनीष जोशी, मनी नमन, डाॅ. जेसी दुर्गापाल आदि मौजूद थे। आज सोसाइटी द्वारा 100 लोगों को कम्बल वितरित किये गये। साथ ही यह फैसला भी लिया गया कि जिला मुख्यालय में कम्बल वितरण के बाद अब विभिन्न ब्लाॅकों में भी वितरण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments