HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: आपदा प्रभावितों के लिए मददगार बनकर आगे आई रेडक्रॉस

Bageshwar: आपदा प्रभावितों के लिए मददगार बनकर आगे आई रेडक्रॉस

  • पौसारी गांव पहुंचकर टीम ने पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत आपदा प्रभावित पौसारी गांव में आपदा पीड़ितों के हाल जानने के लिए रेडक्रॉस की टीम राहत सामग्री के साथ पहुंची। टीम ने पीड़ितों को आपदा राहत सामग्री प्रदान की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आपदा प्रभावित लाल सिंह, पनी राम, सादो सिंह तथा बहादुर राम को आपदा राहत सामग्री बांटी। इस मौके पर इंद्र सिंह फर्स्वाण, कन्हैया वर्मा, ग्राम प्रधान गिरीश सिंह, प्रकाश सिंह आदि शामिल थे। उधर रेडक्रॉस के सक्रिय सदस्य उमेश जोशी के नेतृत्व में रेडक्रॉस के स्वयं सेवियों ने कौसानी के जाड़ापानी में आपदा से बेखर हो चुकी महिला माधवी देवी के घर जाकर उन्हें कम्बल, त्रिपाल, किचन सेट, सहित जरूरी सामान उपलब्ध कराया। इस दौरान शंकर लाल टम्टा, मनोज खोलिया, अनिल पंत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments