डॉक्टर की आंखों में झोंक दिया लाल मिर्च पाउडर, पत्नी को बाथरूम में किया बंद, लूट

0
बिग ब्रेकिंग : जिला अस्पताल में चोरों ने लगा दी सेंध, हड़कंप
बिग ब्रेकिंग : जिला अस्पताल में चोरों ने लगा दी सेंध, हड़कंप

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार


ADVERTISEMENTS

हरिद्वार में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक डाक्टर के घर में खुद को मरीज बताकर घुसे बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरों ने डॉक्टर की आंखों में लाल मिर्च पाउडर उडेल दिया और पत्नी को बाथरूम में बंद कर डाला।

मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के न्यू रामनगर में डॉक्टर राजेंद्र कुमार अग्रवाल के घर पर लूट हुई है। यहां मरीज बनकर आए युवकों ने वारदात की। लुटेरे दंपति से घर में रखे नेकलेस और करीब 3 लाख लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि चिकित्यक के घर आज मरीज बनकर दो युवक आये। उन्होंने आते ही डॉ. राजेंद्र कुमार अग्रवाल की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। फिर उनकी पत्नी को बाथरूम में बंद कर लूटपाट की। इधर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और छानबीन में जुटी है।

ADVERTISEMENTS