अपडेट अल्मोड़ा : सभी 06 सीटों पर भाजपा को बढ़त, जानिये डिटेल

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

जिले की सीटों में भाजपा लगातार बढ़त बनाये है। सल्ट सीट की 10 राउंड की गिनती हो चुकी है। जिसमें भाजपा 3556 मतों से आगे चल रही है। यहां 10 राउंड तक भाजपा के महेश जीना को 19722 और कांग्रेस के रणजीत रावत को 16166 मत मिले हैं।

अल्मोड़ा विधानसभा की 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है। इसमें भी भाजपा ने कांग्रेस को 738 मतों से पीछे रखा है। आठ राउंड तक भाजपा के कैलाश शर्मा को 12637 और कांग्रेस के मनोज तिवारी को 11899 वोट मिले हैं।

रानीखेत विधानसभा की 5वें राउंड तक की गिनती में 2138 मतों से कांग्रेस पीछे है। यहां अब तक कांग्रेस के करन माहरा को 6146 वोट तथा भाजपा के प्रमोद नैनवाल को 8284 वोट मिले हैं।

सोमेश्वर की 8 राउंड की गिनती हो चुकी है। जहां भाजपा 3456 के अंतर से बढ़त बनाये है। भाजपा की रेखा आर्या को 8वें राउंड तक 17784 तथा कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी को 14328 मत मिले हैं।

द्वाराहाट विधानसभा की 7वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें भाजपा 516 वोटों से आगे है। भाजपा के अनिल साही को 10901 तथा कांग्रेस के मदन बिष्ट को 10385 वोट मिले हैं।

उधर भारत निर्वाचन आयोग से जारी लेटस्ट सूचना के अनुसार उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के रूझान प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 48 सीटों पर भाजपा तथा 18 पर कांग्रेस आगे चल रही है।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1