HomeUttarakhandAlmoraलोकल उत्पादों को पहचान, प्रतिभाओं को रोजगार: गोविंद पिलख्वाल

लोकल उत्पादों को पहचान, प्रतिभाओं को रोजगार: गोविंद पिलख्वाल

✿ अल्मोड़ा के राजपुर क्षेत्र में दर्जा राज्यमंत्री का अभिनंदन कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा है कि पारंपरिक कला व स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाई जाएगी और स्थानीय प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसर खोले जाएंगे। पिलख्वाल ने आज नगर के राजपुर क्षेत्र का दौरा कर समस्याएं सुनीं। राजपुर पहुंचने पर उनका पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अभिनंदन हुआ।

क्षेत्रवासियों ने पिलख्वाल के आगमन पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। जहां गोविंद पिलख्वाल ने क्षेत्रवासियों से जनहित, क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग की योजनाओं, स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प एवं स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सहयोग व सम्मान के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि अपेक्षाओं को पूरा करने में खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में कंचन कुमार, ​दीपक कुमार, ​अनुप कुमार,​ रोहित कुमार, ​गौरव कुमार आर्या, ​दीपक कुमार, ​रोहित बिष्ट, ​दानिश अहमद, ​धर्मवीर आर्या, ​रजा अली अंसारी,​अनवर खान, ​प्रमोद पवार, भीमा​, पीयूष कुमार, ​आशीष कुमार, ​सागर कुमार, ​मुकुल कुमार, ​अजीत पवार, ​संतोष कुमार, ​अभिषेक जोशी, पार्षद ​कैलाश गुरुरानी, ​अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, ​अशोक बिष्ट, सरपंच ​राजेन्द्र बिष्ट, ​अजीत पवार, सामाजिक कार्यकर्ता ​दीपा पवार, ​कृष्णा बहादुर व ​रजीक अंसारी आदि अनेक लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments