HomeUttarakhandHaridwarसख्त रूख: दबाव बनाकर फीस वसूलना पड़ा महंगा, एक स्कूल की मान्यता...

सख्त रूख: दबाव बनाकर फीस वसूलना पड़ा महंगा, एक स्कूल की मान्यता खत्म, दो को एक-एक लाख का जुर्माना ठोका

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार, 24 अगस्त। विभागीय निर्देशों के उलट यहां गुपचुप तरीके से पूरी फीस वसूलना तीन पब्लिक सकूलों को भारी पड़ा है। एक विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी है, तो दो अन्य को एक-एक लाख रूपये का जुर्माना ठोका है। बार-बार मिल रही जन शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई अमल में आई है। उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल के चलते अभिभावकों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। इस बात को ध्यान में रखकर सरकार के निर्देश हैं कि पब्लिक स्कूल लाॅकडाउन अवधि में सिर्फ शिक्षण शुल्क ही लेंगे। इसके अलावा कोई अन्य फीस के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

लेकिन यहां मुख्य शिक्षाधिकारी को कुछ पब्लिक स्कूलों के बारे में बार-बार शिकायत मिल रही थी कि उनके द्वारा नियम को ताक में रख कर पूरी फीस के लिए दबाव बनाया जा रहा है और फीस वसूली जा रही है। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने कार्रवाई करते हुए जिले के दो पब्लिक स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना ठोका है और एक विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी। इतना ही नहीं ऐसे ही दर्जनभर से अधिक पब्लिक स्कूलों को शिकायतों के तहत नोटिस भेज जवाब तलब किया है। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने पर कार्यवाही की बात कही है। इसके अलावा कई प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को लाॅकडाउन अवधि का वेतन नहीं मिलने की भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिनमें से कुछ का निस्तारण कर दिया गया है। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments