HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शहर में लगेंगे दो नए प्रवेश द्वार, हर वार्ड...

अल्मोड़ा : शहर में लगेंगे दो नए प्रवेश द्वार, हर वार्ड में 5—5 विद्युत पोल, किराया माफी पर भी चर्चा और भी बहुत कुछ……पढ़िए पालिका बोर्ड की बैठक में पारित हुए कौन से जरूरी प्रस्ताव !

अल्मोड़ा। पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद की हुई बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए और सर्वसम्मति से मई 2020 का आय व्यय सदन में प्रस्तुत किया गया।

ADVERTISEMENTS

यह लिए गए फैसले —

कारगिल शहीद स्व. सावन साह व स्व. कैलाश रौतेला के नाम पर अल्मोड़ा नगर में दो प्रवेश द्वारा लगाये जायेंगे।

विद्युत विभाग द्वारा प्रत्येक वार्डों में 5—5 विद्युत पोल लगाये जायेंगे।

सदन द्वारा यूजर चार्जेज वसूल कराने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। इस संबंध में कार्यवाही करने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये गये।

टैक्सी स्टैण्ड कम शापिंग काम्प्लैक्स में निर्मित बारातघर को किराये पर देने का फैसला। बारातघर एक दिन के लिए 15 हजार, दो दिन के लिए 20 हजार एवं 5 हजार जमानत धनराशि अग्रिम पालिका में जमा करने का प्रस्ताव।

लॉक डाउन के समय बाजार बंद होने से पालिका की दुकानों का किराया माफ करने के लिए पालिका के द्वारा शासन को पत्र भेजा गया था। जिसे वित्त विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही के लिए सचिव शहरी विकास को भेजा गया है।

टम्टा धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू किये जाने के विषय में सदन में विचार विमर्श किया गया। सदन द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त निर्माण कार्य में जांच चलने से कार्य प्रारंभ नही हो पा रहा है। इस विषय पर इसप्रकरण को शासन को भेजा जायेगा।

जिला योजना के अंतर्गत सुमित्रा नंदन पंत पार्क में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने के लिए स्थल का निर्माण करने तथा उस स्थान पर कैंटिन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव बोर्ड में प्रारित किया गया।

जिला योजना के अंतर्गत पालिका के सीमांत अंतर्गत नौलों का रख रखाव व मरम्मत होगी।

दुगाल खोला रोड का जीर्णोद्धार किया जायेगा।

धारानौला रोड से गणेशीगैर तक रास्ता व नाली का निर्माण होगा।

पिताम्बर होटल के सामने दुपहिया वाहन के लिए पार्किंग बनाने का प्रस्ताव।

कूड़ा निस्तारण के लिए प्रत्येक वार्ड में कम्पोस्ट पिट बनाने का निर्णय।

बैठक में यह लोग रहे मौजूद
बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सभासद मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पांडे, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, हेमचंद्र तिवारी, सचिन आर्या, राजेंद्र तिवारी, रेखा अल्मिया, आशा रावत, अमित साह, तरन्नुम बी, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद आदि।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments