HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : साथियों ने श्रद्धांजली स्वरूप रोटी बैंक का नाम किया...

हल्द्वानी न्यूज : साथियों ने श्रद्धांजली स्वरूप रोटी बैंक का नाम किया रवि रोटी बैंक

हल्द्वानी। रोटी कपड़ा पहचान फाउंडेशन हल्द्वानी, जो कि शहर हल्द्वानी में रोटी बैंक के नाम से प्रसिद्ध है, आज से ” रवि रोटी बैंक हल्द्वानी ” नाम से जाना जाएगा। रवि यादव, जो कि रोटी बैंक टीम के बेहद महत्वपूर्ण सदस्य थे, उनका बीती 26 अगस्त की शाम भोजन वितरण करने के बाद सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। पूरा शहर और रोटी बैंक परिवार इस अप्रिय घटना से स्तब्ध है। टीम रोटी बैंक के अध्यक्ष तरुण सक्सेना ब परिवार के सभी सदस्यों ने अपने साथी के जन्मदिन के मौके पर 28 अगस्त को यह निर्णय लिया कि अब से रोटी बैंक हल्द्वानी ” रवि रोटी बैंक ” नाम से ही जाना जाएगा। इसके साथ ही आज रोटी बैंक की टीम द्वारा रवि यादव की स्मृति में गरीब, असहाय, मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को भोजन वितरित किया गया।
रोटी बैंक हल्द्वानी में रवि यादव की कमी तो आजीवन पूरी नहीं हो सकेगी लेकिन उनके नाम के जुड़ जाने से हम सभी सदस्यों को एक ऊर्जा, एक प्रेरणा ज़रूर मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments