HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत व्यापार मंडल चुनाव, मतदान शुरू, आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का...

रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव, मतदान शुरू, आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रानीखेत नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए कुल दस प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, जबकि उप सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी के होने से उनका निर्विरोध चयन माना जायेगा।

मतदान प्रक्रिया यहां शिव मंदिर में सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है, जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। शाम 4 बजे मतगणना होगी, तकरीबन 5 बजे बाद रिजल्ट घोषित किया जायेगा। उसके उपरांत विजेताओं को शपथ दिलाई जायेगी। ज्ञात रहे कि अध्यक्ष पद पर अजय कुमार बबली, मनीष चौधरी व दीवान सिंह नेगी चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 672 मतदाता हैं, जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पर दीपक पन्त व दीपक कुमार अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल व नेहा मेहरा तथा महामंत्री पद पर हर्षवर्धन पन्त, संदीप कुमार गोयल व मनोज पन्त के बीच मुकाबला है। वहीं उप सचिव पद पर विनीत कुमार चौरसिया व कोषाध्यक्ष पद पर भुवन चन्द्र पाण्डे अकेले प्रत्याशी हैं। अतएव इन दो पदों पर चुनाव निर्विरोध तय है। मतगणना का चरण आगे बढ़ने के साथ ही प्रत्याशियों के हृदय की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। सभी दावेदार व्यापारियों से अपने—अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते देखे जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments