HomeCovid-19हल्दूचौड़ न्यूज : व्यापारियों ने पुलिस चौकी हल्दूचौड़ व मेन मार्केंट को...

हल्दूचौड़ न्यूज : व्यापारियों ने पुलिस चौकी हल्दूचौड़ व मेन मार्केंट को किया सैनेटाइज

मोटाहल्दू/हल्दूचौड़। चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ के कोरोना वायरस पॉजिटिव आ जाने के बाद हल्दूचौड़ के व्यापारियों व आम लोगों में भी दहशत फैल गई है। चौकी प्रभारी लगातार कोरोना काल में अपनी ड्यूटी की प्रति मुस्तैद रहे हैं। इस बीच वह लगातार बाजार क्षेत्र में भी पुलिस गश्त जारी रही थी। कोरोना वायरस हल्दूचौड़ क्षेत्र में और अधिक ना फैले इसको लेकर आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदू खोलिया के द्वारा पुलिस चौकी, मेन मार्केट, बरेली रोड़ के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि सनेटाइज अभियान के बीच बरसात हो जाने के कारण आज पूरी तरह यह अभियान नहीं चल पाया इसलिए कल भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान एसआई कामित जोशी, गोपाल भट्ट, मोहन चंदोला, के साथ आधा दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments