HomeAccidentRanikhet : सड़क से नीचे भवन में जा घुसी टाटा सूमो

Ranikhet : सड़क से नीचे भवन में जा घुसी टाटा सूमो

गाड़ी का गियर स्लिम होने से हुई दुर्घटना

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। यहां पार्किंग में खड़ी एक टाटा सूमो अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे एक भवन में जा घुसी। संयोग से वाहन का पिछला हिस्सा भवन की छत पर ही अटक गया,​ जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को चौबटिया स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी टाटा सूमो संख्या यूके 01 टीए 1118 एकाएक पीछे को बाजार की बिल्डिंग पर जा गिरी। बताया जा रहा है कि दोपहर को वाहन स्वामी प्रमोद टैक्सी वाहन में अपने नंबर की इंतजारी पर बैठे थे।

उन्होंने बताया की सूमो वाहन गियर पर था, लेकिन अचानक स्लिप हो गया। इससे पहले की वे वाहन को काबू करते वह भवन में जा गिरा। वाहन के भवन की छत के साथ अटक जाने के चलते वाहन स्वामी की जान बच गयी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और क्रेन लगाकर वाहन को वहां से निकाला गया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments