HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे का किया स्वागत

अल्मोड़ा : नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे का किया स्वागत

निगम कर्मचारियों की समस्याओं से कराया अवगत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर निगम अल्मोड़ा शाखा द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे स्वागत किया। साथ ही उन्हें नगर निगम अल्मोड़ा में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर निगम अल्मोड़ा शाखा व प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे मुलाकात की। डीएम स्वागत व हार्दिक अभिनंदन करते हुए नगर निगम अल्मोड़ा में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं से आवगत कराया। कहा कि माह अगस्त 2024 का वेतन अभी तक नहीं मिलने से काफी कठिनाई का सामना निगम कर्मचारियों को करना पड़ रहा है। साथ ही शीघ्र नगर आयुक्त को नियुक्त करने की मांग भी की, ताकि वेतन आदि का भुगतान हो सके।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि एक—दो दिन में व्यवस्था कर दी जाएगी। वेतन आदि समस्याओं का समाधान किया जायेगा। संघ ने जिलाधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं के प्रति काफी चिंतित हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारीयों की बस्तियों में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए आवासों को पुनः बनाये जाने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करवाने की बात भी कही।

मुलाकात करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखा अध्यक्ष दीपक चंदेल, महासचिव राजेश टांक, जिला अध्यक्ष दीपक शैलानी, शाखा कोषाध्यक्ष अशोक, शाखा संरक्षक दीपचंद्र उर्फ पप्पू भाई आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments